धनबाद

मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग - header image
मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
एग्यारकुंड/निरसा बाजार। मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को निरसा में विभिन्न मुस्लिम कमेटियों की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
निरसा सुन्नी मुस्लिम कमेटी की ओर से जुलूस अंसार मोहल्ला से शुरू हुआ। जुलूस निरसा चौक, निरसा हटिया मोड़ एवं टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए सिनेमा हॉल मोड़ पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस अंसार मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ। वहीं अहले सुन्नत नौजवान मिल्लत कमेटी कंचनडीह एवं हीरबांध कमेटी की ओर से भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस कंचनडीह एवं हीरबांध से निकलकर नेशनल हाईवे होते हुए मुगमा स्टेशन रोड स्थित फारूक गैलरिया के घर तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कंचनडीह एवं हीरबांध लौटकर संपन्न हुआ।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों में उत्साह का माहौल रहा। निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। वही पूर्व जिला परिषद सदस्य दुर्गा दास ने मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। मौके पर कंचनडीह से मो. शमीम अंसारी, मो. एहतेशाम अंसारी,मो. साजिद अंसारी, मो. जिलानी, मो. रजा आलम, मो. समीर अंसारी, मो. इजहार अंसारी, मो. सराजुल अंसारी, मो. कलीमुद्दीन अंसारी, मो. अजीज अंसारी, मो. अली, मो. सब्बीर, मो. मकसूद, मो. फरीद, मो. सलाउद्दीन, मो. करीम एवं मो. अफताब, निरसा से मो. रहीम, मो. अतहर, इमाम मो. डब्लू, मो. वकील, मो. आरिफ, मो. चांद, मो. सिक्कू, मो. सदर एवं इमाम मो. कमांडो सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।