धनबाद

फतेहपुर में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का महासंग्राम शुरू, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

खेल प्रेमियों में उत्साह, फतेहपुर में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मैदान में सजेगा रोमांच का रंग, विजेता को ₹20 हजार इनाम

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
फतेहपुर में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का महासंग्राम शुरू, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह - header image
फतेहपुर में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का महासंग्राम शुरू, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
टुंडी : खेल प्रेमियों और युवाओं की धड़कन कहे जाने वाले फुटबॉल खेल का महासंग्राम इस वर्ष भी फतेहपुर में मंगलवार को उदघाटान किया गया । स्थानीय S.L.M. मेमोरियल क्लब, फतेहपुर (पश्चिमी टुंडी) के तत्वावधान में भव्य डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस टूर्नामेंट फतेहपुर फुटबॉल मैदान में खेला जा रहा है । क्लब की ओर से रात में मैच कराने के लिए मैदान पर फ्लड लाइट्स और दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। नकद पुरस्कारों की बौछारइस बार प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए क्लब ने भारी-भरकम नकद पुरस्कारों की घोषणा की है । प्रथम पुरस्कार: ₹20 ,000 नकद, द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 नकद, तृतीय पुरस्कार: ₹8,000 नकद एवं चतुर्थ पुरस्कार: ₹7,000 नकद तथा महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें टूर्नामेंट को अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति ने कुछ कड़े नियम तय किए हैं। मैच 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच 10-10 मिनट के समय अंतराल पर खेले जाएंगे।खेल के दौरान किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार करने वाले खिलाड़ी को तुरंत खेल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।प्रत्येक टीम को अपनी जर्सी, पैंट और फुटबॉल साथ लेकर आना अनिवार्यता की है । मैच ड्रॉ होने की स्थिति में निर्णय के लिए 3-3 पेनल्टी शॉट दिए जाएंगे। यदि पेनल्टी में भी निर्णय नहीं होता है, तो टॉस के जरिए भाग्य का फैसला किया जाएगा। खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर इसकी जिम्मेदारी कमेटी की नहीं होगी। सभी फैसलों में निर्णायक और कमेटी का निर्णय ही अंतिम व सर्वमान्य होगा। प्रति टीम नामांकन शुल्क ₹999 निर्धारित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष-लीडर मुर्मू, सचिव-मन्तु मुर्मू, कोषाध्यक्ष-गुनीलाल मुर्मू, उपकोषाध्यक्ष-सुकलाल हेम्ब्रम, संचालक-रोमन टुडू, खेल मंत्री-चान्द टुडू, उपसचिव-फुलचंद मुर्मू और कप्तान-सोनालाल हेम्ब्रम के साथ-साथ अशोक मुर्मू, ससुर मुर्मू, देना मुर्मू, राजेश मुर्मू और मंटू मांझी समेत सभी सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।