संथाल परगना
डीईओ ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, पठन-पाठन व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने मध्य विद्यालय समदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सकरीगली एवं जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सकरीगली का निरीक्षण किया। उधर निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित कक्षाओं का जायजा लिया और शिक्षण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय परिसर की साफ सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उधर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पठन पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। वही उन्होंने कहा कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।