हजारीबाग
एसआईआर - 2026 के निमित नगर निगम (शहरी) क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में 18 जुलाई 2026 एवं 20 जुलाई 2026 को विशेष कैम्प का आयोजन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

हजारीबाग। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजीटाईजेशन का कार्य की धीमी प्रगति के मद्देनजर 25-हजारीबाग विधान सभा के नगर निगम (शहरी) क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में दिनांक 18 जुलाई 2026 एवं 20 जुलाई 2026 को विशेष कैम्प का आयोजित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमन्त सती ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 25 हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नगर निगम क्षेत्र को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों को नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर निम्न निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विशेष कैम्प का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मतदाताओं की सुविधा हेतु उक्त दोनों तिथियों को पूर्वाह्न 10.00 बजे अपराह्न 04.00 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर बी० एल०ओ० द्वारा विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा। इन कैम्पों में मतदाताओं की सहायता के लिए बी०एल०ओ० सुपरवाईजर, हेल्प डेस्क मैनेजर एवं वोलेंटियर्स उपस्थित रहेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं उसे प्राप्त करने में सहयोग करेंगे।
सभी अवशेष गणना प्रपत्रों को मतदाता क्रम के अनुसार व्यवस्थित रखेंगे, जिससे मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण करने में सुविधा हो सके।
यदि कोई मतदाता किसी कार्य से अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र से दूसरे स्थान पर रह रहे हैं, वैसी स्थिति में अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे। मतदान केन्द्रवार बी०एल०ओ० के सहयोग हेतु बी०एल०ओ० सुपरवाईजर एवं Volunteers की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे दिनांक 18 जुलाई 2026 एवं 20 जुलाई 2026 को विशेष कैम्प आयोजित करते हुए मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं उसे प्राप्त करने में बीएलओ को सहयोग प्रदान करते हुए शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाईजेशन कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।