रांची CITY

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने कारगिल विजय दिवस-2026 पर वीर नारियों व वीर जवानों का किया सम्मान

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने कारगिल विजय दिवस-2026 पर वीर नारियों व वीर जवानों का किया सम्मान  - header image
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने कारगिल विजय दिवस-2026 पर वीर नारियों व वीर जवानों का किया सम्मान
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 28वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर वेटरन ओर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड द्वारा दिनांक 26.07.2026 को आगमन बैक्वेट हॉल में देश की वीर नारियों एवं वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित विशेष सम्मान समारोह सहभागिता की । कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि मेयर झारखंड सुश्री रोशनी खलखो, सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी व प्रसिद्ध राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड के हिंदी भाष्यकार कर्नल जे.के. सिंह एवं भूतपूर्व सूबेदार मेजर एवं वेटरन ओर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की गरिमामई उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख श्री नीरज कुमार कंधवे, सहायक महाप्रबंधक श्री संदीप रंजन अन्य अधिकारीगणों सहित शामिल हुए ।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान के साथ ही कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात बैंक प्रबंधन द्वारा समारोह में आमंत्रित वीर नारियों और वीर जवानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी व भाष्यकार कर्नल जे.के. सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी से अचर्चित नायकों की वीरगाथाओं को सभी के समक्ष रखा ।

"कारगिल विजय दिवस केवल हमारी सैन्य शक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और समर्पण की गाथा है। आज हम जिस सुरक्षित माहौल में सांस ले रहे हैं, वह इन्हीं शूरवीरों की देन है तथा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देश के इन सच्चे नायकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"

इसके साथ ही बैंक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी सफल आयोजन किया। बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित रक्त को स्थानीय ब्लड बैंक को सौंपा गया जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच: प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा आम जनमानस और बैंक ग्राहकों के लिए नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरी परामर्श भी दिया गया।
​यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कारगिल विजय दिवस को पूरे भारत वर्ष में सैनिकों के सम्मान में 20 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित कर रहा है।

​यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया समय-समय पर राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के ऐसे आयोजनों के माध्यम से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाता आ रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेगा।