गोला/मूरी
धधकते अंगारों पर नंगे पांव चले श्रद्धालु
शिव भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़ :गोला प्रखंड क्षेत्र के हरण गांव में आयोजित मंडा पर्व के दौरान आस्था, श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में शिव भक्तों ने 24 घंटे का कठोर निर्जल उपवास रखने के बाद प्रातःकाल धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट भक्ति और विश्वास का परिचय दिया। यह दृश्य श्रद्धालुओं और उपस्थित ग्रामीणों के लिए अत्यंत भावुक और रोमांचकारी रहा।
भक्तों का मानना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए इस कठिन तप से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अंगारों पर चलते समय पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से आई टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने रामायण और महाभारत की कथाओं को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी कलात्मकता, भाव-भंगिमा और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गांव की आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका रही, जिनके प्रयास से यह आयोजन बेहद भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।