रांची CITY

विश्व की नंबर 1 हेयर एवं ब्यूटी सैलून चेन नेचुरल्स सैलून का डंगराटोली, लालपुर में भव्य शुभारंभ

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
विश्व की नंबर 1 हेयर एवं ब्यूटी सैलून चेन नेचुरल्स सैलून का डंगराटोली, लालपुर में भव्य शुभारंभ - header image
विश्व की नंबर 1 हेयर एवं ब्यूटी सैलून चेन नेचुरल्स सैलून का डंगराटोली, लालपुर में भव्य शुभारंभ
रांची : नेचुरल्स सैलून जो विश्व की नंबर 1 हेयर एवं ब्यूटी सैलून चेन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, ने आज डंगराटोली, लालपुर, रांची में अपनी नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया। नेचुरल्स सैलून की पूरे भारत में 1,000 से अधिक शाखाएँ हैं। भारत के साथ-साथ इसकी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति भी है और इसके सैलून दुबई, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। आज रांची में नेचुरल्स सैलून की 7वीं शाखा का शुभारंभ हुआ है। इससे पहले भी रांची में बरियातू, मेन रोड और कांके रोड स्थित नेचुरल्स सैलून ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के अवसर पर नेचुरल्स सैलून अकादमी की भी शुरुआत की जाएगी। इस अकादमी के माध्यम से रांची और झारखंड के युवाओं को हेयर, ब्यूटी, मेकअप और प्रोफेशनल हेयर आर्टिस्ट बनने का प्रशिक्षण यहीं मिलेगा, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नेचुरल्स सैलून की स्थापना सी.के. कुमारवेल एवं वीणा कुमारवेल ने की थी। उनके नेतृत्व में नेचुरल्स सैलून आज भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है।नई शाखा में ग्राहकों को हेयर, स्किन, ब्यूटी, ब्राइडल एवं ग्रूमिंग से जुड़ी सभी आधुनिक सेवाएँ अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएँगी।