उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 148 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 148 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन  - header image
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 148 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन  - header image
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 148 कर्मचारियों का मनाया सामूहिक जन्मदिन
रामगढ़ |बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड, रामगढ़ में मई माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 148 कर्मचारियों के सम्मान में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन मेनी स्माइलस” थीम के तहत 30 मई को सामूहिक जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन किया। इस समारोह में जीएफ़ए एचएसपीए तथा हेड ऑफिस, रांची के कर्मचारी शामिल रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।इस विशेष अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही । उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान केक कटिंग की गई, शुभकामना संदेश दिए गए तथा सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।बीएफसीएल अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है। प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।