संथाल परगना

भर्ती कैंप में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 12 शॉर्टलिस्ट; 200 रिक्तियों के लिए हुई प्रक्रिया

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
भर्ती कैंप में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 12 शॉर्टलिस्ट; 200 रिक्तियों के लिए हुई प्रक्रिया - header image
भर्ती कैंप में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 12 शॉर्टलिस्ट; 200 रिक्तियों के लिए हुई प्रक्रिया


साहिबगंज: जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल के तहत शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), साहिबगंज परिसर में एक दिवसीय भर्ती सह पंजीयन कैंप का आयोजन किया गया। जहां श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, साहिबगंज के द्वारा आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बेरोजगार युवक युवतियों ने भाग लिया।
उधर भर्ती कैंप में डस्की स्टैलियन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज एवं जवाहरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित दो नियोजकों ने हिस्सा लिया। जहां विभिन्न पदों के लिए कुल 200 रिक्तियां उपलब्ध थी इनमें एनएपीएस ट्रैनी, टूल्स मेंटेनर, पैकिंग एंड क्वालिटी, पैकिंग टूल्स सहित अन्य पद शामिल थे। जहां भर्ती प्रक्रिया के दौरान 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 12 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, कैंप के माध्यम से कुल 22 युवक युवतियों का नियोजन पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया। उधर कैंप में पहुंचे अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। इनमें आईटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसलिंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साथ कौशल विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण एवं नामांकन की प्रक्रिया से भी युवाओं को अवगत कराया गया।

रोजगार के साथ कौशल विकास पर भी जोर

उधर जिला नियोजनालय की यह पहल युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और कैरियर मार्गदर्शन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जहां भर्ती सह पंजीयन कैंप के माध्यम से एक ही मंच पर नियोजकों और अभ्यर्थियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वही जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के युवाओं को सुरक्षित, बेहतर और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इस कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी प्राचार्य आईटीआई सत्यनारायण मंडल, यंग प्रोफेशनल राजीव रंजन कुमार, लिपिक समीर मरांडी, नियोजक प्रतिनिधि चंदन कुमार एवं अजीत कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।