गोला/मूरी
एस एस+2 विद्यालय सिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत एस एस+2 विद्यालय सिल्ली में मंगलवार के दिन विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे के नेतृत्व में किया गया,जिसमें हरिपद कुम्हार को अध्यक्ष एवं किरण देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।समिति के द्वारा कुल 25 सदस्यों का भी चयन किया गया।पुनर्गठन में सीआरपी अपर्णा कुंडू ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया,समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डाला साथ ही विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की उन्नति पर चर्चा किया गया।वहीं विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे नियमानुसार समिति के सचिव रहेंगे।प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करती है।समिति की सक्रियता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,विद्यालय की सुविधाओं में बढ़ोतरी और शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनता है।बैठक में ओमप्रकाश,रामानुज प्रसाद अनुज,आदित्यनाथ झा,अनिल कुमार,मोना कुमारी,उषा कुमारी,सरिता कुमारी,धीरज कुमार रजक समेत अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।