गोला/मूरी
एसएस+2 उच्च विद्यालय सिल्ली के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
सिल्ली:-एस एस+2 उच्च विद्यालय सिल्ली के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के तीनों संकायों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।कला संकाय में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें 78 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी,40 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमें रीता कुमारी 459 अंक के साथ 91.8%,मनीषा कुमारी 442 अंक के साथ 88.4% एवं सोनी महतो 441 अंक के साथ 88.2% प्राप्त किये।विज्ञान संकाय में कुल 37 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 35 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिसमें ऋषि पाल 423 अंक के साथ 84.6%,भवानी कुमारी गोराई 405 अंक के साथ 81% एवं अनुपमा महादानी 400 अंक के साथ 80% प्राप्त किया।वहीं वाणिज्य संकाय में कुल 13 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें भरत गोराई 405 अंक के साथ 81.1%,स्नेहा कुमारी कुंडू 393 अंक के साथ 78.6% एवं ईषा कुमारी 386 अंक के साथ 77.2% साथ ही अन्य सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।परिणाम घोषित होने के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की यह सफलता उनके अनुशासन,परिश्रम, लग्न और शिक्षकों के द्वारा दिया गया बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है।परिणाम से प्रफुल्लित हो कर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।