धनबाद

कैलूडीह गोलीकांड में 2 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
कैलूडीह गोलीकांड में 2 गिरफ्तार, भेजा गया जेल - header image
कैलूडीह गोलीकांड में 2 गिरफ्तार, भेजा गया जेल
*कतरास* : कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद कैलूडीह गोलीकांड मामले में कतरास पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में कतरास पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के सफलता हासिल की। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कतरास थाना कांड संख्या 152/26 दिनाँक - 28/05/26 धारा- 191(2)/ 191(3)/ 190/ 117(2)/ 118(1)/ 109(1) BNS & 25(1-B)a/26/27/35 शस्त्र अधिनियम मे कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1.विक्रम यादव , उम्र - 38 वर्ष, पे०- बालेश्वर यादव 02. कन्हैया यादव , उम्र- 31 वर्ष , पे०- नुनूलाल यादव, दोनों- सा० आकाश किनारी बस्ती, थाना कतरास , जिला धनबाद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय मे उपस्थापन पश्चात मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।