संथाल परगना
एसआईआर 2026 को लेकर वीएलई को दिए गए दिशा निर्देश, जाति-निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन पर जोर
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर 2026 को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी सीएससी संचालकों एवं वीएलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू ने की। इस बैठक में एसआईआर 2026 के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया और आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी सीएससी संचालकों एवं वीएलई को दी गई। जहां उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों एवं वीएलई को निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमानुसार सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वीएलई आवश्यक सहयोग प्रदान करें। वही उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने में सीएससी संचालकों और वीएलई की भूमिका महत्वपूर्ण है। जहां सभी संबंधित कर्मी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं। इस बैठक में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आलोक कुमार सहित जिले के सभी संबंधित सीएससी संचालक एवं वीएलई मौजूद थे।