उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था सत्र 2026-28 की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति चुनाव

17 उम्मीदवार चुनावी दंगल में, दो उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था सत्र 2026-28 की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति  चुनाव - header image
श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था सत्र 2026-28 की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति चुनाव
रामगढ़।श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के सत्र 2026-28 की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल तेज हो गया है। चुनाव समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर जमा किए थे, जिनमें से दो उम्मीदवारों दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्रकाश पटवारी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अंतिम रूप से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।अंतिम उम्मीदवारों की सूची में विनोद कुमार (पंकज), उपकार कुमार अग्रवाल, गोकुल शर्मा, नंदलाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, संदीप कुमार अग्रवाल उर्फ बबलू, विकास साह, रोहित कुमार पंसारी, सुनील गोयल, जगदीश प्रसाद गोयल, नरेश कुमार अग्रवाल, मनोज मित्तल, अरविंद गोयल, बिमल बुधिया तथा मुरारीलाल अग्रवाल शामिल हैं।चुनाव समिति ने बताया कि आगामी 16 जून को धर्मशाला परिसर में प्रातः 10 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी। चुनाव समिति के सदस्य गोविंद मेवाड़, श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, रमेश बौंदिया, किशोर जाजू तथा उमेश राजगड़िया ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि संस्था एवं समाज का निरंतर विकास सुनिश्चित हो सके और भविष्य में और बेहतर कार्य किए जा सकें।वर्तमान में सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और समाज के सदस्यों से समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।