दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जनगणना चार्ज पदाधिकारी एवं नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत  जनगणना चार्ज पदाधिकारी एवं नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू - header image
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जनगणना चार्ज पदाधिकारी एवं नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
खूंटी। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी आर रॉनिटा के निर्देश पर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में जिले के सभी चार्ज पदाधिकारी और नामित फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों, प्रक्रियाओं और प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, ताकि कार्य का निष्पादन सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर (जनगणना)-सह-अंचल अधिकारी मुरहू, शंकर विद्यार्थी ने प्रतिभागियों को तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई और जरूरी निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, सांख्यकीय अन्वेषक ग्रेड-II, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, प्रवीण कुमार सिन्हा, जिला सांख्यकीय पदाधिकारी निर्मल सिंह बानरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थेे।