धनबाद

22 - 23 जून को 40 वी धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
22 - 23 जून को 40 वी धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन  - header image
22 - 23 जून को 40 वी धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन  - header image
22 - 23 जून को 40 वी धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुए जिसमें धनबाद जिला एथलेटिक संघ के अधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया किमें यह फैसला किया गया कि 40 वी धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 22 - 23 जून 2026 को स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिरसा मुंडा स्टेडियम ठाकुर कुल्ली धनबाद में आयोजित की जाएगी । इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका अंडर 14 ,बालक बालिका अंदर 16 , बालक बालिका अंदर 18, बालक बालिका अंदर 20,पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता होगी सभी जिला संघ से निबंधीत क्लब, स्कूल ,कॉलेज और यूनिट अपना रजिस्ट्रेशन 15 जून से पहले करवा ले। रजिस्ट्रेशन के लिए बंधन टोप्पो, धनबाद क्षेत्र के लिए सरफराज खान, निरसा क्षेत्र के लिए अभिजीत पात्रा, डीगवाडीह झरिया के लिए जयराम भगत, गोविंदपुर के लिए गौतम कुमार महतो, कतरास क्षेत्र के लिए विवेक कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं । इस बैठक में जिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती किरण नायक, संघ के सचिव बंधन टोप्पो, जुबेर आलम, अभिजीत पात्रा, सुनील मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, एसएन गुप्ता, पीएन बनर्जी, विनोद कुमार रावत, तारक नाथ दास, सुजल ठाकुर, जय राम भगत, टी के पाल, गौतम कुमार महतो इत्यादि उपस्थित थे। इसकी सूचना जिला संघ के सचिव बंधन टोप्पो ने दी ।