रामगढ़

सावन पूर्णिमा पर मां पंचवाहिनी मंदिर में 24 घंटे का हरि संकीर्तन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
सावन पूर्णिमा पर मां पंचवाहिनी मंदिर में 24 घंटे का हरि संकीर्तन - header image
सावन पूर्णिमा पर मां पंचवाहिनी मंदिर में 24 घंटे का हरि संकीर्तन
लबगा, पतरातू। श्री श्री प्राचीन मां पंचवाहिनी मंदिर विकास समिति, लबगा के तत्वावधान में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 घंटे का हरि संकीर्तन (अष्टजाम) का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे से 28 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे तक मां पंचवाहिनी मंदिर परिसर, लबगा पतरातू में आयोजित होगा।

हरि संकीर्तन का आयोजन हनुमंत कीर्तन मानस मंडली, कैमूर (बिहार) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम मंदिर के पुजारी के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं तथा श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर गोप ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सावन पूर्णिमा का यह पावन अवसर हम सभी के लिए भगवान की भक्ति, आराधना और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे चलने वाले हरि संकीर्तन में अधिक से अधिक श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचें और भगवान का नाम-स्मरण करते हुए इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

अध्यक्ष रामेश्वर गोप ने कहा कि मां पंचवाहिनी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धार्मिक चेतना मजबूत होती है। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे अपनी सुविधानुसार कार्यक्रम में उपस्थित होकर हरि संकीर्तन में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

मंदिर समिति ने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की हैं प्रातः 7 बजे तक पहुंचने का अपील किया। कार्यक्रम के आयोजन मंदिर कमेटी के सुरेश गोप, कैलाश मंडा मनोज यादव अनिल शाह संदीप यादव कन्हैया साव, राजेश पाठक बिरसा मुंडा शाहिद ग्रामवासी बिर्चर का हिस्सा ले रहे हैं