गोला/मूरी
पहाड़सिंह में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्धघाटन किया गया
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

सिल्ली -सोमवार के दिन सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बरवादाग के गांव पहाड़सिंह में 25 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर का सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो के द्वारा विधिवध पूजा अर्चना कर उद्धघाटन किया गया।वहीं इस गांव के संतोष अहीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से 25 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब था जिससे बिजली उपभोक्ता एवं इस क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था परंतु कार्तिक चन्द्र महतो के प्रयास से ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया।अब गांव पहाड़सिंह के ग्रामीणों को बिजली मिल गयी है एवं अंधेरे से रोशनी मिल गई है।इस मौके पर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम,सोशल मीडिया प्रखंड प्रभारी मोहताब अंसारी, सोनाराम मुंडा,शिवनाथ अहीर,ग्रामीण योगेंद्र अहीर, जितवाहन लोहरा,रूपेश अहीर,नितेश अहीर,रणजीत अहीर,अजीत अहीर,अजय अहीर, प्रदीप अहीर, अमन अहीर,जय किशोर लोहरा, देबू लोहरा,सुदर्शन लोहरा साथ ही विजली मिस्त्री गंगाधर महतो,जयप्रकाश महतो, सुफल बेदिया इत्यादि ग्रामीण उपस्थित हुए।