धनबाद
26 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का सफल ड्राई रन संपन्न
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

टुंडी (धनबाद) : 26 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम की सफल तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को एनआईसी (NIC) कार्यालय, धनबाद में ड्राई रन (Dry Run) का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तकनीकी व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो- वीडियो सिस्टम तथा समग्र संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई। ड्राई रन में डीडी सूर्यकांत सर, डीएसओ उमेश सर, सुबिस साह, तरुण संघ टुंडी के अध्यक्ष नव कुमार दत्ता सहित लगभग 20 स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयपालन, समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर डीआईओ एवं संबंधित अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों और स्वयंसेवकों के बेहतर समन्वय से 26 जुलाई का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। ड्राई रन के माध्यम से तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार भी सुनिश्चित
किए गए।
किए गए।