दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

एसआईआर अभियान की जमीनी हकीकत जानने मतदान केंद्रों पर पहुंचे आलोक कुमार दूबे; 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन का लक्ष्य होगा पूरा : आलोक कुमार दूबे

एसईआर प्रक्रिया को लेकर बूथों पर पहुंचे कांग्रेस जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे; मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समय पर होगा पूरा, लोहरदगा मॉडल बनेगा : आलोक कुमार दूबे

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
एसआईआर अभियान की जमीनी हकीकत जानने मतदान केंद्रों पर पहुंचे आलोक कुमार दूबे; 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन का लक्ष्य होगा पूरा : आलोक कुमार दूबे - header image
एसआईआर अभियान की जमीनी हकीकत जानने मतदान केंद्रों पर पहुंचे आलोक कुमार दूबे; 29 जुलाई तक शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन का लक्ष्य होगा पूरा : आलोक कुमार दूबे
लोहरदगा में एसआईआर प्रक्रिया संतोषजनक, बीएलओ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कर रहे हैं कार्य : आलोक कुमार दूबे,प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह लोहरदग्गा जिला प्रभारी
लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं लोहरदगा जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण पाठशालाओं में भाग लेकर एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

आलोक कुमार दूबे ने कुड़ू प्रखंड अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय कुड़ू (बूथ संख्या 135, 136 एवं 137), पंचायत सचिवालय कुड़ू पूर्वी क्षेत्र (बूथ संख्या 142), पश्चिमी क्षेत्र (बूथ संख्या 141), राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय टापू (बूथ संख्या 139 एवं 140), राजकीयकृत उत्क्रमित उर्दू कन्या मध्य विद्यालय सुंदरो (बूथ संख्या 90 एवं 91), राजकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ाक (बूथ संख्या 96 एवं 97) तथा राजकीयकृत उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय चिरी (बूथ संख्या 94 एवं 95) का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से डुप्लीकेट एवं मल्टीपल दर्ज मतदाताओं, मृत मतदाताओं, लापता एवं अनुपस्थित मतदाताओं तथा स्थानांतरित मतदाताओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

आलोक कुमार दूबे ने लोहरदगा जिले में एसआईआर प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बीएलओ पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जाना है और उन्हें पूरा विश्वास है कि लोहरदगा जिला इस कार्य को शत-प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न करेगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर लोहरदगा कांग्रेस प्रभारी आलोक कुमार दूबे के साथ कुड़ू प्रमुख सह एसआईआर के मास्टर ट्रेनर ऐनुल अंसारी भी उपस्थित रहे।