संथाल परगना

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया प्रोविडेंस स्कूल, 300 परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया प्रोविडेंस स्कूल, 300 परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री - header image
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया प्रोविडेंस स्कूल, 300 परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री


साहिबगंज: जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, पेयजल और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की चुनौती बनी हुई है। उधर ऐसे मुश्किल समय में प्रोविडेंस स्कूल के शिक्षकों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जहां स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर बीना जॉर्ज के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने रसूलपुर दहला क्षेत्र में पहुंचकर करीब 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान प्रधानाचार्या स्वयं बाढ़ के पानी के बीच पहुंचीं और प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। जहां आपदा की इस घड़ी में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उधर लोगों ने कहा कि बाढ़ जैसी विपदा के समय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ अब शैक्षणिक संस्थान भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वही प्रधानाचार्या का स्वयं बाढ़ के पानी के बीच पहुंचकर घर-घर राहत सामग्री पहुंचाना लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

'मुश्किल समय में लोगों को अकेला नहीं छोड़ सकते'

उधर प्रधानाचार्या सिस्टर बीना जॉर्ज ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। जहां स्कूल केवल बच्चों को शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाला परिवार भी है। वही आसपास के लोगों को जब भोजन और जरूरी सामान की आवश्यकता है, तो उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। आगे उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया गया है। वही जरूरत पड़ने पर आगे भी बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा। वही सिस्टर बीना जॉर्ज ने लोगों से संकट की इस घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल दौर से निकलने का हौसला मिलेगा। उधर राहत वितरण अभियान में स्कूल के शिक्षक आशीष रंजन कुमार, उत्पल कुमार, आकाश चौधरी, राहुल कुमार, सोमेश कुमार, संजीव कुमार, सुमित, अमित सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल थे।