धनबाद
मैथन मैराथन में 350 प्रतिभागियों ने दिखाई दमखम, धनबाद मेयर संजीव से विजेताओं को किया सम्मानित
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

एग्यारकुंड (बिजय सिंह)। मैथन में रविवार को वाई.ए.सी. क्लब के तत्वावधान में भव्य मैथन मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के करीब 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ मैथन लेफ्ट बैंक से वरीय पुलिस उपाधीक्षक लालेश्वर महतो एवं डीवीसी के उप महाप्रबंधक सुखमय नायक ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ का समापन चार नंबर क्लब परिसर में हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद मेयर संजीव कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों में वरीय पुलिस उपाधीक्षक लालेश्वर महतो, डीवीसी उप महाप्रबंधक सुखमय नायक, प्रखंड प्रमुख संगीता महतो,बीस सूत्री उपाध्यक्ष मो. अशरफ आलम, रंजीत महतो, मुखिया प्रेम सिंह, संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करता है। नियमित दौड़ एवं व्यायाम से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी मैथन में इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।पुरुष वर्ग में अजय कुमार पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में पूजा सिंह विजेता रहीं। इसके अलावा लगभग 15 पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वाई.ए.सी. क्लब के सदस्य प्रमोद पासवान, रंजीत झा, शिवम सिंह, राकेश मंडल, विक्रम कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार सिंह, पीयूष शर्मा, संध्या, विकास किस्कू, सानू, जितेंद्र कुमार, अनीता दास, अर्चना, प्रीति, रमाकांत तिवारी, राजन, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।