संथाल परगना
बरहरवा पुलिस ने देशी पिस्टल, 5 जिंदा गोली व संदिग्ध पदार्थ के साथ पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

बरहरवा: बरहरवा थाना क्षेत्र की पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सिरासिन में एक व्यक्ति के द्वारा लाल टैंपो में अवैध हथियार व अन्य संदिग्ध पदार्थ को लेकर जा रहा है। जहां ऐसी सूचना मिलने पर बड़हरवा पुलिस ने फौरन वरीय अधिकारियों एवं पुलिस चेकनाका फूटानी मोड पर प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को तुंरत सूचना देते हुए उक्त लाल टैंपो को रोककर उसकी पूरी तलाशी लेने का निर्देश दिया। जहां गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने लाल टैंपो की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी पिस्टल, संदिग्ध सफेद रंग का पदार्थ एवं संदिग्ध गुलाबी रंग का पदार्थ मौके पर से बरामद किया। जहां लाल टैंपो से बरामद अवैध हथियार व संदिग्ध पदार्थ के बारे में जब आरोपी एकराम मोमिन पिता गयासुद्दीन मोमिन पिता धर्मडांगा पोस्ट बेवा थाना फरक्का जिला मुर्शिदाबाद राज्य पश्चिम बंगाल से पूछताछ की गई तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जहां अवैध हथियार व संदिग्ध पदार्थ ले जाने के मामले में आरोपी को मौके पर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया एवं अवैध हथियार व संदिग्ध पदार्थ को जब्त कर देना है। जहां आरोपी के खिलाफ बरहरवा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जहां मामले की जानकारी बरहरवा इंस्पेक्टर ने प्रेसवार्ता करते हुए दी। इस छापेमारी दल में बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई जलेंद्र रजक, हवलदार धर्मेंद्र मड़ैया, सुनील टुडू मौजूद थे।