संथाल परगना

बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर 7 का पार्षद पति ने किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं जलजमाव वाले क्षेत्रों में कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सफाई व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर 7 का पार्षद पति ने किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं  जलजमाव वाले क्षेत्रों में कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सफाई व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश - header image
बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर 7 का पार्षद पति ने किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं जलजमाव वाले क्षेत्रों में कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सफाई व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश

साहिबगंज: शहर के वार्ड नंबर 7 में बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को वार्ड पार्षद सुनीता सिंहा एवं पूर्व पार्षद सह पार्षद पति जयप्रकाश सिंहा ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छोटी शीतला मंदिर, ज्ञानी मोहल्ला, बड़ी शीतला मंदिर सहित आसपास के इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उधर दौरे के दौरान जलजमाव से प्रभावित लोगों ने साफ सफाई, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं से पार्षद को अवगत कराया। जहां पूर्व पार्षद ने लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उधर जलजमाव वाले क्षेत्रों में संक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय खोलने, प्रभावित क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कराने तथा सुरक्षा के मद्देनजर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुनीता सिंहा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। वही जलजमाव वाले इलाकों में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।