संथाल परगना
साहिबगंज कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने पर दिसंबर में होगा प्लेटिनम जुबिली समारोह प्लेटिनम जुबिली व्याख्यान श्रृंखला और पुरातन छात्र छात्राओं के पुनर्मिलन समारोह का होगा आयोजन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिसंबर माह में भव्य प्लेटिनम जुबिली समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जहां इसको लेकर महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राचार्य कक्ष में शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। उधर बैठक में महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जहां निर्णय लिया गया कि प्लेटिनम जुबिली समारोह के तहत प्लेटिनम जुबिली व्याख्यान श्रृंखला के साथ साथ महाविद्यालय के पुरातन छात्र छात्राओं का पुनर्मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उधर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं महाविद्यालय से जुड़े सभी लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की गई है। जहां इसके लिए पुरातन छात्र छात्राओं का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।
वही महाविद्यालय की ओर से सभी पूर्व छात्रों से अपील की गई है कि वे उपलब्ध गूगल फॉर्म को भरकर अपनी जानकारी साझा करें। साथ ही साथ अपने परिचित पुराने छात्र छात्राओं के बीच भी गूगल फॉर्म का लिंक साझा करें, ताकि अधिक से अधिक पुरातन छात्र समारोह से जुड़ सकें। उधर महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि प्लेटिनम जुबिली समारोह संस्थान की 75 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और गौरवशाली विरासत को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। समारोह के माध्यम से महाविद्यालय के पुराने और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत किया जाएगा।