उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
चेतना शाखा ने गौ सेवा: सेवा, संस्कार और समर्पण का प्रेरणादायक अभियान चलाया
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़।मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा द्वारा शनिवार को चौथे मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा प्रकल्प में सदस्यों ने गौ माताओं का पूजन कर उन्हें गुड़ एवं चूड़ा खिलाया तथा गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान गौ संरक्षण, सेवा एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश भी दिया गया।शाखा द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किया जाने वाला यह नियमित सेवा प्रकल्प समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों ने गौ सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए भविष्य में भी इस सेवा अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन का विशेष योगदान रहा। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी मासिक गौ सेवा कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शाखा के कुल 8 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया और सेवा कार्य को सफल बनाया।"गौ सेवा हमारी संस्कृति, करुणा और सेवा भाव की सच्ची पहचान है।"