उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रामगढ़ आगमन पर मंच सदस्यों में दिखा उत्साह
रजत जयंती वर्ष पर केक काटकर मनाया गया उत्सव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साझा की मंच की भावी कार्ययोजना
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के रामगढ़ आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट शाखा एवं चेतना शाखा की ओर से होटल शिवम इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, झारखंड प्रांत के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ एवं प्रांतीय संयोजक आशीष अग्रवाल का भी मंच के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ कैंट शाखा एवं चेतना शाखा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष मंच की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। सदस्यों से संवाद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने मंच की आगामी कार्ययोजना एवं भावी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करता रहा है और आने वाले समय में भी जनसेवा के कार्यों को नई गति देने की आवश्यकता है।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ कैंट शाखा के अध्यक्ष श्रींजय मेवाड़, चेतना शाखा अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल एवं उपस्थित सदस्यों ने संगठन की सेवा भावना को आगे बढ़ाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ आगमन मंच के सदस्यों के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा।