उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा दो दिवसीय तीज मेला का आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा दो दिवसीय तीज मेला का आयोजन  - header image
मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा दो दिवसीय तीज मेला का आयोजन
रामगढ़।सावन के रंग और तीज के उल्लास के साथ मारवाड़ी महिला समिति, रामगढ़ कैंट द्वारा इस वर्ष भी भव्य "तीज मेला 2026" का आयोजन किया जा रहा है। समिति की अध्यक्षा रिद्धि जैन ने बताया कि यह दो दिवसीय मेला 30 और 31 जुलाई 2026 को गंगा रीजेंसी रामगढ़ में आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन 30 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मालती चार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।मेले में महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां आगंतुकों को मिलेंगे:
समिति के पदाधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्षा रिद्धि जैन सचिव प्रिया अग्रवाल और प्रोजेक्ट चेयरमैन सह महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्वेता बगारिया की विशेष भूमिका है।अध्यक्षा रिद्धि जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार के साथ मेले में पहुंचकर तीज के इस उत्सव का आनंद लें और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा दें।