उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन - header image
श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
रामगढ़।श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 (वाणिज्य) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। सभा का शुभारंभ मूल मंत्र, प्रार्थना एवं विद्यालय की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस की समयरेखा प्रस्तुत कर 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर कक्षा 11 (मानविकी) की छात्रा अनन्या कुमारी ने कारगिल विजय दिवस पर ओजस्वी एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवान हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 11 (मानविकी) के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गया। इस गतिविधि में मनजोत कौर, मुस्कान, राजवीर, बुलबुल, अनन्या, प्रथा, चाहत, नफ़ीसा अली, दीक्षा, स्वाति, श्रुति, कोमल, अकीब, अनमोल, रिया सिंह एवं गौशिया परवीन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कारगिल विजय, भारतीय सेना के शौर्य, तिरंगे की आन-बान-शान तथा राष्ट्रभक्ति पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इन कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।इसके अतिरिक्त कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने तिरंगा थीम पर आधारित राफेल लड़ाकू विमान, रॉकेट तथा भारतीय सेना से संबंधित विभिन्न कला एवं शिल्प मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के सूचना-पट्ट (बोर्ड) को भी कारगिल विजय दिवस की थीम के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हरजाप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अमर स्मारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासित, जिम्मेदार एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों का सम्मान करना और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है।

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन - image 2


कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान श्री परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्माननीय सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी तथा सरदार करमजीत सिंह जग्गी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना की।यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।