रांची CITY
विधवा विलाप और नौटंकी बंद करें बाबूलाल मरांडी, अपनी राजनीतिक दुकान समेटें ; पहले भाजपा और आरएसएस अपने गिरेबान में झांके, फिर झारखंड को ज्ञान दे : आलोक कुमार दूबे
झूठ की राजनीति छोड़ें बाबूलाल मरांडी, जनता अब भ्रमित नहीं होगी : आलोक कुमार दूबे
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
हर मुद्दे पर राजनीति नहीं, भाजपा पहले अपने जवाब दे : आलोक कुमार दूबे
इतिहास झूठ और भ्रम फैलाने वालों को माफ नहीं करेगा : आलोक कुमार दूबे
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "बाबूलाल जी, अब विधवा विलाप और राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए। आपकी राजनीतिक दुकान सिमट चुकी है, अब उसे सम्मानपूर्वक समेटने का समय आ गया है।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केवल आरोप लगाने से सच नहीं बदल जाता। जनता सब देख रही है और समझ रही है कि भाजपा के पास झारखंड के विकास, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। इसलिए केवल भ्रम और अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा, "यदि भाजपा सच और नैतिकता की इतनी ही बड़ी पैरोकार है, तो पहले आरएसएस मुख्यालय जाकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल से जुड़े जिन मुद्दों पर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है, उनका जवाब देश की जनता को दीजिए। केवल दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना भी सीखिए।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और कानून अपना रास्ता तय करेगा। लेकिन हर मामले को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करना भाजपा की पुरानी आदत बन चुकी है।
उन्होंने कहा, झारखंड की जनता आरोपों और नाटकीय बयानों से नहीं, विकास और काम से फैसला करती है। यदि भाजपा इसी तरह बिना ठोस तथ्यों के राजनीति करती रही, तो इतिहास ऐसे नेताओं को अच्छे शब्दों में याद नहीं करेगा।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।