संथाल परगना

राजमहल विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
राजमहल विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र - header image
राजमहल विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र



साहिबगंज: पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर सोमवार को विशेष सैलून यान से साहिबगंज पहुंचे जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उधर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए साहिबगंज रेलवे स्टेशन जुड़ी जनहित की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसमें अपेक्षित सुधार करने की मांग की। जहां उन्होंने कहा कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन का अपना वर्षों पुराना इतिहास रहा है जहां रेलयात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन के समग्र विकास, लंबित कार्यों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया। वही उन्होंने महाप्रबंधक से प्रमुखता से मांग किया कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक एवं पूर्वी रेलवे फाटक पर लंबे समय लंबित आरओबी निर्माण कार्य की प्रकिया में तेजी लाई जाए ताकि शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिल सकें। आगे उन्होंने टमटम स्टैंड के पास प्रस्तावित अंडरपास का भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। वही साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर काफी समय से लंबित फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने समेत अन्य कई प्रमुख मांगो को गंभीरता से उठाते हुए सभी प्रकार की यात्री सुविधाओं व समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही। जहां इस मौके पर पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक पहल करने का भरोसा राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा को दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।