संथाल परगना

डीआरयूसीसी सदस्य सुनील सिंहा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
डीआरयूसीसी सदस्य सुनील सिंहा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र - header image
डीआरयूसीसी सदस्य सुनील सिंहा ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र


साहिबगंज: पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर सोमवार को विशेष सैलून यान से साहिबगंज पहुंचे जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उधर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मालदा रेलमंडल के डीआरयूसीसी के सदस्य सुनील सिंहा ने महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए साहिबगंज रेलवे स्टेशन जुड़ी जनहित की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसमें अपेक्षित सुधार करने की मांग की गई। जहां उन्होंने कहा कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन का अपना वर्षों पुराना इतिहास रहा है जहां
रेलयात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन के समग्र विकास, लंबित कार्यों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया। वही उन्होंने मांग किया कि साहिबगंज से रांची के लिए सीधी ट्रेन, साहिबगंज से टाटा नगर के लिए सीधी ट्रेन, प्लेटफार्म नंबर 2 पर काफी समय से लंबित फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने समेत अन्य कई प्रमुख मांगो को गंभीरता से उठाते हुए इसपर ध्यान देने की बात कही। जहां इस मौके पर पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक पहल करने का भरोसा डीआरयूसीसी सदस्य सुनील सिंहा को दिया।