संथाल परगना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन पर कांग्रेस परिवार शोकाकुल
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महासचिव रामसिंगार ओझा के निधन पर पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां उनके निधन को संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। यहां आपको बता दें कि रामसिंगार ओझा जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। जहां वे संगठन के हर कार्यक्रम में पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ उपस्थित रहते थे तथा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे। वही अपनी सादगी, ईमानदारी, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवाभाव के कारण वे सभी के बीच अत्यंत सम्मानित थे। उधर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि "रामसिंगार ओझा का निधन जिला कांग्रेस कमिटी के लिए अपूरणीय क्षति है। जहां वे संगठन के ऐसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ जीवनभर कांग्रेस पार्टी की सेवा की है उनका जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। जहां संगठन उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।" वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने कहा कि "रामसिंगार ओझा कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे। जहां उन्होंने कभी पद या प्रतिष्ठा की चिंता नहीं की, बल्कि संगठन को मजबूत बनाने को ही अपना कर्तव्य माना। वही उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।" आगे जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सरफराज आलम ने कहा कि "रामसिंगार ओझा का निधन केवल कांग्रेस परिवार की ही नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत क्षति भी है। जहां उन्हें हमेशा उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। वही चुनाव के दौरान उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर उनके पक्ष में प्रचार किया और लोगों से समर्थन की अपील की थी। वही उनका स्नेह, विश्वास और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।" जहां जिला कांग्रेस कमिटी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की। उधर शोक प्रकट करने वालों में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पाकुड़ विधानसभा की विधायिका निसात आलम, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, जिला महासचिव सुनील पासवान, जिला महासचिव नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव जामुन दास सहित जिला कांग्रेस कमिटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।