संथाल परगना

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विश्व संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में किया वृक्षारोपण

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विश्व संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में किया वृक्षारोपण  - header image
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने विश्व संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में किया वृक्षारोपण




साहिबगंज: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संघ शाखा साहिबगंज के द्वारा मंगलवार को विश्व संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के बुरे प्रभावों से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जामुन, लीची, नींबू, सपाटू, खजूर के बीजों से तकरीबन 250 सीड बॉल्स बनाकर उन्हें मूक बधिर स्कूल के पीछे खुली जगह और पहाड़ों पर लगाया। जहां बारिश होने पर नमी पाकर मिट्टी गल जाती है और बीज अपने आप उग जाते है। उधर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष रुचि भरतिया ने बताया कि आने वाले कल के लिए स्वच्छ हवा, पानी और उपजाऊ मिट्टी सुनिश्चित करने के लिए यह सीड बॉल्स का उपयोग किया जाता है। जहां विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष रुचि भरतिया, सचिव नीलम शर्मा, श्यामलता केजरीवाल, प्रतिमा चिरानिया, किरण दिवान, रेणु तमाकुवाला, नेहा डोकानियां, चंदा शर्मा समेत अन्य महिला सदस्य उपस्थित थे।