संथाल परगना

महाराजपुर बाजार निवासी युवक ने मारपीट मामले को लेकर नगर थाना में दिया आवेदन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता


साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर बाजार निवासी युवक प्रिंस कुमार मोदी पिता आलोक मोदी ने 2 युवकों के द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में मंगलवार को नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। जहां दिए गए आवेदन पत्र में पीड़ित युवक ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे जब वो कोचिंग सेंटर जा सकें था तो उसी समय 2 युवक उसे रोककर गाली गलौज करने लगा एवं उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जहां एकाएक हुए मारपीट की घटना के बाद किसी तरह से अपनी जान बचाकर मौके से भागकर नगर थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। आगे घायल युवक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व टमटम स्टैंड हबीबपुर निवासी युवक जो गूगल पे लगाने का काम करता है महाराजपुर बाजार आया हुआ था जहां उसने अपने दुकान पर गूगल पे लगाने से मना कर दिया था। जहां इसी बात को लेकर दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की है। वही घायल युवक ने दोनों युवकों की पहचान पिंटू व अमित साह पिता सीताराम साह के रूप में की है। वही मारपीट मामले को लेकर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। वही मारपीट मामले में शामिल युवकों से संपर्क स्थापित नहीं होने के कारण उनका पक्ष यहाँ नहीं जाना जा सका है।