राष्ट्रीय

स्वस्थ जीवनशैली से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव: श्री श्री विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों का संदेश

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
स्वस्थ जीवनशैली से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव: श्री श्री विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों का संदेश - header image
स्वस्थ जीवनशैली से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव: श्री श्री विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों का संदेश
कटक। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। यह संदेश विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ओड़िशा के कटक स्थि श्री श्री विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने दिया। श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय के काय चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट प्रोफेसर संजय कुमार कर ने विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, निदान और रोकथाम के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही उपचार से रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेजप्रताप ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर बल दिया। डॉ. संजीव कुमार दास ने आयुर्वेद आधारित जीवनशैली के लाभ बताए, जबकि प्रोफेसर केशरी सिंह ने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को स्वस्थ यकृत के लिए आवश्यक बताया। डीन प्रोफेसर क्षीराब्धि तनया राउतराय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रोफेसर निरंजन एस. ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर रबिनारायण त्रिपाठी, डिप्टी डीन प्रोफेसर दुर्गाप्रसाद दास, डिप्टी डीन प्रोफेसर नगेंद्र प्रसाद, पूर्व डीन प्रोफेसर प्रदीप कुमार पंडा सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देविका श्रीनिवासन एवं डॉ. प्रीतिमयी साहू ने किया।