धनबाद

प्रोफेसर एच. एल. झा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
प्रोफेसर एच. एल. झा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना - header image
प्रोफेसर एच. एल. झा के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना
धनबाद। सिंदरी कॉलेज के पूर्व अर्थशास्त्र व्याख्याता एवं भाजपा झारखंड आईटी सेल के संयोजक श्री अमर झा जी के पूज्य पिताजी प्रोफेसर एच. एल. झा जी के पैतृक निवास भागलपुर में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।प्रोफेसर एच. एल. झा जी के निधन पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री श्री मनोज मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ नेता रवि कुमार,राजेश चौधरी,सूरज सिंह,धनंजय सिंह,सूरज प्रसाद, रमेश यादव सहित भाजपा के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रोफेसर एच. एल. झा जी का सरल व्यक्तित्व, शैक्षणिक योगदान एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं समाज को हुई क्षति की भरपाई कठिन है।यह भी उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर एच. एल. झा जी के मझले पुत्र चंद्रशेखर झा विद्यापति परिषद सिंदरी के पूर्व सचिव रह चुके हैं तथा उनका निवास स्थान सिंदरी में ही है। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।