गोला/मूरी

मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर भव्य जुलूस निकाल गया

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर भव्य जुलूस निकाल गया - header image
मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर भव्य जुलूस निकाल गया
सिल्ली/मुरी:-सिल्ली एवं मुरी आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पर्व को लेकर भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस बड़ामुरी गांव होते हुए छोटा मुरी मस्जिद पहुंचा, जहां सलातो सलाम का नजराना पेश कर क्षेत्र में शांति, अमन,चैन और आपसी भाईचारे की दुआएं कर जुलूस का समापन किया गया।जुलूस में लोग पूरे उत्साह और अकीदत के साथ आगे बढ़ते रहे।लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद मिलादुन्नबी की बधाइयां दी।वहीं कमेटी के मोहम्मद फारूक ने बताया कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के नाम पर मानते हैं।उन्होंने हमेशा अमन चैन की सीख हम लोगों के बीच दी है इसलिए इस त्यौहार को शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर मस्जिदों को हरे रंग एवं तोरण से सजाया गया था। जुलूस में मजीद आलम, मोहम्मद अजीम,मोहम्मद हासिम,मोहम्मद मंजूर आलम, नूर मोहम्मद,मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सुमेद,मोहम्मद दाऊद अली,मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद जसीम,शेख मुख्तार, अजीम अंसारी,फिरोज अंसारी,मकसूद आलम, मोहम्मद उस्मान समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।