संथाल परगना

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे जिप उपाध्यक्ष, राहत सामग्री का किया वितरण

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे जिप उपाध्यक्ष, राहत सामग्री का किया वितरण - header image
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे जिप उपाध्यक्ष, राहत सामग्री का किया वितरण


साहिबगंज: जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधियों की ओर से राहत एवं सहायता का सिलसिला जारी है। जहां इसी क्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने गुरुवार को सदर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों का हाल जाना। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने शोभनपुर, छटू टोला, गर्म घाट, पासवान टोला, गंगोता टोला सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण भी किया। वही उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में वे क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। आगे उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अपनी ओर से लगातार प्रयास जारी रखेंगे। उधर राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित लोगों ने जिप उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताया और आपदा की इस घड़ी में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।