संथाल परगना
नगर परिषद अध्यक्ष भी आगे आए, बाढ़ राहत व बचाव में संभाला मोर्चा कार्यक्षेत्र से बाहर निकल बाढ़ पीड़ितों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: जिले में गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच राहत एवं बचाव कार्य में अब नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान भी आगे आए हैं। जहां उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर निकलकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जहां नगर परिषद अध्यक्ष ने सदर प्रखंड के किशन प्रसाद, मुसहरी टोला, शोभनपुर, हरप्रसाद, पासवान टोली सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जहां नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू एवं एनडीआरएफ की टीम के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। उधर बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित लोगों ने राहत महसूस की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वे हरसंभव स्तर पर खड़े रहेंगे और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उधर नगर परिषद अध्यक्ष की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। जहां उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय मौजूदगी से पीड़ित परिवारों को मानसिक संबल के साथ-साथ जरूरी सहायता भी मिल रही है।