संथाल परगना

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, गोपालपुर समेत कई इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, गोपालपुर समेत कई इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित - header image
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, गोपालपुर समेत कई इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित - header image
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, गोपालपुर समेत कई इलाकों में खाद्य सामग्री वितरित

साहिबगंज: जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द एवं अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम के साथ गोपालपुर, घीसू टोला, मकई टोला, बांसकोला समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। उधर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। जहां अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। वही एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। वही उन्होंने प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने का भी निर्देश दिया। जहां जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और आवश्यक सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।