संथाल परगना

निशांत जायसवाल को झारखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर अश्विनी कुमार आनंद ने दी बधाई

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
निशांत जायसवाल को झारखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर अश्विनी कुमार आनंद ने दी बधाई - header image
निशांत जायसवाल को झारखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर अश्विनी कुमार आनंद ने दी बधाई


बरहरवा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ओबीसी विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जहां अश्विनी कुमार आनंद ने कहा कि निशांत जायसवाल को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरे झारखंड के ओबीसी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। आगे उन्होंने विश्वास जताया कि जायसवाल अपने कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के माध्यम से प्रदेश में ओबीसी विभाग को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएंगे। वही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ओबीसी समाज अपने अधिकार, सम्मान, सामाजिक न्याय और उचित राजनीतिक भागीदारी को लेकर मजबूत एवं संगठित आवाज की अपेक्षा करता है ऐसे में निशांत जायसवाल का नेतृत्व समाज की आवाज को नई मजबूती प्रदान करेगा।
आगे अश्विनी कुमार आनंद ने कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी विभाग को जिला, प्रखंड एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि निशांत जायसवाल को मिली जिम्मेदारी संगठन द्वारा उनके प्रति जताए गए विश्वास और उनकी क्षमता का सम्मान है। उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ेगा।
उधर अश्विनी कुमार आनंद ने निशांत जायसवाल के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी समाज के अधिकार एवं सम्मान की आवाज को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस संगठन को प्रदेश में नई गति और ऊर्जा प्राप्त होगी।