संथाल परगना
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा सोनाकड़ में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नजरुल अंसारी अध्यक्ष और सुमित्रा देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

बरहरवा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा सोनाकड़ में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। जहां ग्रामसभा के माध्यम से आयोजित बैठक में विभागीय दिशा निर्देश के तहत नियुक्त पर्यवेक्षक मो. आरिफ राजा विशेष रूप से मौजूद रहे।
उधर बैठक में विद्यालय के अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जहां अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें नजरुल अंसारी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुमित्रा देवी का उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक मो. आरिफ राजा एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में नवचयनित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। जहां मौके पर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण पठन पाठन का वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस बैठक के दौरान विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर समिति और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया।