संथाल परगना

बरहरवा में एसआईआर हेल्प डेस्क शुरू, ग्रामीणों को मिल रही आवश्यक जानकारी व सहायता

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बरहरवा में एसआईआर हेल्प डेस्क शुरू, ग्रामीणों को मिल रही आवश्यक जानकारी व सहायता - header image
बरहरवा में एसआईआर हेल्प डेस्क शुरू, ग्रामीणों को मिल रही आवश्यक जानकारी व सहायता


बरहरवा: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में कांग्रेस की ओर से हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। जहां पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं पाकुड़ विधायक निसात आलम के निर्देश पर संचालित यह हेल्प डेस्क प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों के लिए उपलब्ध रहेगा। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में संचालित हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को एसआईआर से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उधर कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं तथा उनके यथासंभव समाधान का प्रयास किया जा रहा है। वही हेल्प डेस्क पर ग्रामीणों को एसआईआर से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है। वही कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वे विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, निताय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।