संथाल परगना

उपायुक्त से मुलाकात नहीं होने पर बाबूलाल मरांडी नाराज, प्रेसवार्ता में अफसरशाही पर उठाए सवाल

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
उपायुक्त से मुलाकात नहीं होने पर बाबूलाल मरांडी नाराज, प्रेसवार्ता में अफसरशाही पर उठाए सवाल - header image
उपायुक्त से मुलाकात नहीं होने पर बाबूलाल मरांडी नाराज, प्रेसवार्ता में अफसरशाही पर उठाए सवाल




साहिबगंज: जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी साहिबगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेने की इच्छा जताई। उधर बाबूलाल मरांडी के अनुसार, उन्होंने उपायुक्त से मिलने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें यह कहते हुए मुलाकात का समय नहीं दिया गया कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के कार्य में व्यस्त हैं। जहां उपायुक्त से मुलाकात नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ने नाराजगी जताई। जहां बाद में प्रेसवार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिले में गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और ऐसे समय में प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेना जरूरी है। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में अफसरशाही हावी हो गई है और जनप्रतिनिधियों के साथ भी अधिकारियों का रवैया उचित नहीं है। वही उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व केवल राजनीतिक मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं और आपदा के समय प्रशासन की तैयारियों की जानकारी लेना भी है। उधर बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर उन्होंने प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग की। वही इस मामले को लेकर जब उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इस प्रेसवार्ता के मौके पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।