गोला/मूरी

मैट्रिक की परीक्षा में बुद्धा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मैट्रिक की परीक्षा में बुद्धा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन  - header image
मैट्रिक की परीक्षा में बुद्धा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन

सिल्ली:-झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा गुरुवार के दिन मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम प्राप्त किए। विद्यालय के टॉपर हिमेश महतो ने 95% अंक,द्वितीय टॉपर राजू महतो ने 92.6% प्रतिशत और तृतीय टॉपर प्रमोद महतो ने 92.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं अंकिता कुमारी ने 91.6%,सुमित प्रमाणिक ने 90.4%,ममता कुमारी ने 81.6%,प्रिया ने 87.6%,मानस गोस्वामी ने 85.7% और अस्मिता ने 79.8% अंक प्राप्त किया।परिणाम को देखते हुए विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है और यह प्रदर्शन काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने बताया कि विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव को स्थापित किया एवं इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।