गोला/मूरी

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली - header image
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली
मुरी:-दक्षिण पूर्व रेलवे के मुरी जंक्शन पर मंगलवार के दिन सुबह लगभग 11 बजे हटिया की ओर से 59 डिब्बे वाली मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो के बीच लाइन नंबर दो पर पहुंची जिसमें कोयला लोड था।इस मालगाड़ी को हटिया से बोकारो की ओर जाना था।इसी बीच मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं निकलते हुए देखा गया और स्थिति की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई।सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए एवं यांत्रिक विभाग (सी & डब्ल्यू) के रेलकर्मी रविंद्र नाथ महतो, मंटू महतो,राजकुमार महतो एवं हेमावती महतो को आग बुझाने के कार्य में लगाया गया, जहां रेल कर्मियों ने वैगन के ऊपर चढ़कर पाइप के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।मौके पर रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।