धनबाद
संकल्प एजुकेशन ने सम्मान समारोह का आयोजन कर आदित्य राज सिन्हा को किया सम्मानित
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

कतरास : रविवार को संकल्प एजुकेशन अगारपथरा में जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वाधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में नवोदय में चयनित कतरास बाजार के आदित्य राज सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो ने कहा कि सफलता परिश्रम का परिणाम होता है। जो बच्चे जितने परिश्रम करते हैं उतनी ही शानदार सफलता प्राप्त करते हैं। परिश्रम को हमें अपना हथियार बनाना चाहिए। ज्ञात हो कि आदित्य राज सिन्हा कतरासगढ़ निवासी प्रवीण कुमार सिन्हा एवं दीपा सिन्हा के पुत्र तथा आरटीआई कार्यकर्ता रबी सिन्हा के भतीजा हैं। बताया गया कि आदित्य आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। समारोह में मुख्य रूप से संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, निहाल रंजन, नेहा श्री, डब्लू कुमार, विनोद कुमार दास, राजन कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह सस्थापक रंजीत कुमार, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, संतोष कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।