गोला/मूरी
एक विशाल इमली के पेड़ में अचानक लगा आग
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़ : गोला प्रखंड के चोकाद पंचायत अंतर्गत खाखरा गांव में स्थित एक विशाल इमली के पेड़ में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के घरों और बिजली तारों पर खतरा मंडराने लगा। स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार आग पेड़ के ऊपरी हिस्से से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया तथा प्रशासन को सूचना दी।
आग की चपेट में आने की आशंका वाले स्थानों में राधेश्याम प्रसाद का घर, कृषि भवन तथा भुनेश्वर प्रसाद का घर शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।