गोला/मूरी
पुतकाडीह (पेटरवार बोकारो) में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता बैठक आयोजित
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

पेटरवार (बोकारो) : पुतकाडीह, पेटरवार,बोकारो में रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण महिलाओं, युवतियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि, "महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की कुंजी है। जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाया जाए।"
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य डॉ. संजय कुमार, नागेन्द्र कुमार महतो, राकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, नागेन्द्र कुमार, उदित कुशवाहा, अनिल कुमार, लुटन महतो, विकास कुमार,
कुन्ती कुमारी, रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी एवं रवीता कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया, जिनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की.